7 करोड़ की Rolls Royce में घूमते हैं Bigg Boss 16 की शान Abdu Rozik, ये है उनका कार कलेक्शन


Bigg Boss 16: बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट में Abdu Rozik का नाम शायद टॉप पर होना चाहिए। घर में एंट्री होने के बाद से, उन्हें घर के लोगों द्वारा तो पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही देश भर में उनकी फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। अब्दू सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। अब्दू को स्पोर्ट्स और सुपरकारों का बहुत शौक है, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कहता है। उनका अकाउंट कारों के पोस्ट से भरा हुआ है। यदि आप भी जानना चाह रहे हैं कि उनके पास कौन सी महंगी कार हैं, तो आप सही जगह हैं।

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) के पास एक से ज्यादा महंगी कार हैं। उनके पास कारों के कलेक्शन में सबसे महंगी कार Rolls Royce है। उन्होंने इस कार की नंबर प्लेट को विशेष रूप से कस्टमाइज भी कराया है। उनके पास Rolls Royce Ghost है। यह कार 6750 cc के इंजन से लैस आती है। भारत में इस कार की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये से शुरू होती है। कार तो महंगी है ही, इसके ऊपर से अब्दू की इस कार की नंबर प्लेट भी बेहद फैंसी है। इसमें कोई खास नंबर नहीं है, बल्कि Abdu Rozik लिखा है। 
 

अब्दू रोजिक के कलेक्शन में Mercedes Benz C-Class 1997-2022 कार भी है, जो ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
 
जैसा कि हमने बताया, अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। उन्होंने हाल ही में Chota Bhaijaan नाम का एक गाना भी रिलीज किया है। गाना शनिवार, 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से अभी तक इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में अब्दू को सलमान खान के अलग-अलग लुक्स में देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने सलमान का वांटेड और दबंग वाला लुक कॉपी किया है।

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं। इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। Instagram पर ही इनके 48 लाख के लगभग चाहने वाले हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks