Article 15: तीन साल पहले ‘आर्टिकल 15’ से आयुष्मान ने उठाया था सिस्टम पर सवाल, साउथ में बने रीमेक ने भी दिखाया कमाल


आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। आयुष्मान वो अभिनेता है, जो अपनी हर फिल्म में कोई अलग कहानी लेकर आते हैं। शायद इसलिए ही उन्होंने कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 2019 में आज ही के दिन आयुष्मान एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर आए थे, जिसने जातिवाद और सिस्टम पर सवाल उठाए थे। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘आर्टिकल 15’ को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो सभी की आंखें खुली रह गई थीं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं और इसी साल ‘आर्टिकल 15’ का साउथ में रीमेक भी बनाया गया। ऐसे में हम आपको आयुष्मान की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनका साउथ में रीमेक बनाया गया है।

आर्टिकल 15- नेंजुकु निधि

आयुष्मान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का हाल ही में तमिल में रीमेक बनाया गया था। ‘आर्टिकल 15’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें नीची जाति की लड़कियों के साथ रेप करके उन्हें मार दिया जाता है। अभिनेता उदयनिधि स्टालिन ने अनुच्छेद 15 के तमिल रीमेक नेंजुकु निधि में अभिनय किया। यह फिल्म 20 मई 2022 को ही रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से बढ़िया रिव्यू मिले थे। नेंजुकु निधि की कहानी तमिलनाडु में दलितों की दुर्दशा के इर्द-गिर्द घूमती है।

बधाई हो- वीतला विशेषम  

‘बधाई हो’ आयुष्मान की एक और फिल्म है, जिसे तमिल में बनाया गया है। तमिल में इसे ‘वीतला विशेषम’ नाम से बनाया गया और इसमें आरजे बालाजी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र की महिला की है जो गर्भवती हो जाती है। इस फिल्म में सत्यराज और उर्वशी भी हैं। यह फिल्म 17 जून 2022 को ही रिलीज हुई है।

विक्की डोनर- धरला प्रभु        

‘विक्की डोनर’ (2012) आयुष्मान की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में वह यामी गौतम के साथ नजर आए थे और फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का भी तमिल में रीमेक बनाया गया था। ‘विक्की डोनर’ की तमिल रीमेक का शीर्षक ‘धरला प्रभु’ था और इसमें हरीश कल्याण, तान्या होप और विवेक थे। ‘धरला प्रभु’ 2020 में आई थी।

अंधाधुन- मेस्ट्रो

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को तेलुगू में ‘मेस्ट्रो’ नाम से रीमेक बना था। ‘अंधाधुन’ फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे भी नजर आई थीं। यह फिल्म आयुष्मान की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। ‘मेस्ट्रो’ में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नितिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म का तमिल में रीमेक ‘अंधागन’ बना था। इस फिल्म का निर्देशन त्यागराजन ने किया था।



Source link

Enable Notifications OK No thanks