Celebs Lucky Charms: कोई पाकिस्तान से मंगाता है काजल तो किसी के लिए धागा है खास, जानें सितारों के लकी चार्म्स


जिंदगी में किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार लोगों को मेहनत का फल नहीं मिलता और वह अपनी किस्मत को चमकाने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। ऐसा आम इंसान ही नहीं फिल्मी सितारे भी भी करते हैं और कई चीजों को अपने लिए लकी मानने लगते हैं। कोई अपने ब्रेसलेट को लकी मानता है, तो कोई पैर में पहने हुए काले धागे को। ऐसे में आज हम आपको उन सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी न किसी चीज को अपने लिए लकी मानते हैं। आइए बताते हैं आपको सितारों के लकी चार्म…

सलमान खान

सलमान खान अपने फिरोजा पत्थर से बने ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं। यह रत्न बुरी नजर से दूर रखने में मदद करता है। सलमान खुद भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि जब उन्होंने काम करना शुरू किया, तो उनके पिता सलीम खान ने यह ब्रेसलेट उन्हें दिया था। सलमान के इस ब्रेसलेट का क्रेज उनके फैंस में भी देखने को मिलता है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। इस धागे को उनकी मां ने उन्हें जब वह बीमार पड़े थे तब पहनाया था। उसके बाद से कभी भी उन्होंने इस धागे को खुद से अलग नहीं होने दिया। यह धागा उनके सीधे पैर में बंधा हुआ है।

विद्या बालन

विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks