Coronavirus in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले 1128 नए संक्रमित, 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे


ख़बर सुनें

राजधानी में बीते 24 घंटे में 1128 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात ये है कि 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस समय दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 3526 हो गई है। बात अगर संक्रमण दर की करें तो यह 6.56 पहुंच गई है। ये दूसरा दिन है जब दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार हुआ है। बुधवार को भी एक हजार के पार संक्रमित मिले थे। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई थी।

उधर, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट गुरुवार को नेगिटिव आई है। इससे मरीज के साथ-साथ डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, मरीज के शरीर पर लाल दाने बने हुए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज को चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद जल्द ही छुट्टी दे सकती है। वहीं, बीते सप्ताह से भर्ती मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी दो संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज दो दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। मरीज के शरीर पर लाल दाने व बुखार था। मंकीपॉक्स के लक्षण को देखते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब (एनआईवी) भेजा गया था। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार को आ गई है। हालांकि, अभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है। मरीज को बुखार नहीं है, लेकिन शरीर पर दाने बने हुए हैं। इसके लिए त्वचा विभाग के डॉक्टर भी मरीज पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी।
 

वहीं, मंकीपॉक्स से पीड़ित पश्चिमी दिल्ली निवासी मरीज का स्वास्थ्य बेहतर है। मरीज के शरीर पर दाने हैं। कुछ दिनों में आराम होने पर मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला व देशभर में चौथा मरीज मिला था। मरीज बीते माह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमकर आया था, जिसके बाद उसे बुखार व शरीर पर दाने के साथ लक्षण आना शुरू हुए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल को सूचना दी गई थी व मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को मरीज की जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की थी।

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटे में 1128 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात ये है कि 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस समय दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 3526 हो गई है। बात अगर संक्रमण दर की करें तो यह 6.56 पहुंच गई है। ये दूसरा दिन है जब दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार हुआ है। बुधवार को भी एक हजार के पार संक्रमित मिले थे। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई थी।

उधर, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट गुरुवार को नेगिटिव आई है। इससे मरीज के साथ-साथ डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, मरीज के शरीर पर लाल दाने बने हुए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज को चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद जल्द ही छुट्टी दे सकती है। वहीं, बीते सप्ताह से भर्ती मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी दो संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज दो दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। मरीज के शरीर पर लाल दाने व बुखार था। मंकीपॉक्स के लक्षण को देखते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब (एनआईवी) भेजा गया था। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार को आ गई है। हालांकि, अभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है। मरीज को बुखार नहीं है, लेकिन शरीर पर दाने बने हुए हैं। इसके लिए त्वचा विभाग के डॉक्टर भी मरीज पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी।

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks