COVID-19: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3451 नए केस, कल से 9 फीसदी कम, पर मृतकों का आंकड़ा शनिवार से दोगुना


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 08 May 2022 09:54 AM IST

सार

भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है। सरकार ने भी वैक्सिनेशन की रफ्तार लगातार बनाए रखी है। पिछले एक दिन में ही देश में 17.39 लाख वैक्सीन डोज दी गईं।

भारत में कोरोना केसों का बढ़ना जारी है।

भारत में कोरोना केसों का बढ़ना जारी है।
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3451 नए केस सामने आए हैं। यह शनिवार को मिले कोरोना मामलों के मुकाबले 9 फीसदी कम हैं। हालांकि, पिछले एक दिन में 40 लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, शनिवार को मृतकों का आंकड़ा 22 रहा था। यानी एक दिन बाद ही जान गंवाने वालों की संख्या में लगभग दोगुना का इजाफा हुआ है।

भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है। सरकार ने भी वैक्सिनेशन की रफ्तार लगातार बनाए रखी है। पिछले एक दिन में ही देश में 17.39 लाख वैक्सीन डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक 190 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks