क्या मान गए पीके?: नाराजगी के बीच ममता के साथ नजर आए प्रशांत किशोर, दीदी बोलीं-दंगाबाज भाजपा को 2024 में उखाड़ फेंकेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:41 PM IST

सार

प्रशांत किशोर पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता के साथ नजर आ रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के बीच खटास की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि आज की बैठक में दोनों को फिर से साथ देखा गया।

ख़बर सुनें

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मतभेद की अटकलों पर आज विराम लग गया। दरअसल, टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर भी मौजूद नजर आए। हालांकि, तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ देखी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। इस बात की अटकलें तब और लगने लगीं जब कई टीएमसी नेता नगरपालिका चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर से नाराजगी जताने लगे। इन नेताओं को प्रशांत किशोर की दखल अंदाजी पसंद नहीं आ रही थी। वहीं प्रशांत किशोर भी टीएमसी नेताओं के व्यवहार से खुश नजर नहीं आ रहे थे और अलग रास्ता अख्तियार करने का मन बना लिया था। 

क्या मान गए पीके?
टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर की मौजूदगी से अब साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अब सब कुछ सही हो गया है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद की खबरों पर विराम लग गया है।

ममता ने भाजपा पर बोला हमला
टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में  पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा को लेकर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगाबाज पार्टी है और लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए हर कदम उठा रही है। हमें हर हाल में भाजपा को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए हमलोगों को एकजुट और सक्रिय रहना होगा।

टीएमसी में शामिल हुए भाजपा से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार
भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी की सदस्यता लेते वक्त सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। उन्हें टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने पार्टी का झंडा सौंपा। वहीं पार्टी में शामिल होने पर बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि पार्टी विरोधी बयानबाजी की वजह से मजूमदार को प्रदेश भाजपा ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। मजूमदार पर भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks