
विक्टोरिया और शुभम…
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साछ छठ पूजा की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं।
महापर्व के अवसर पर दोनों ने सूर्य कुंड धाम पर छठ पूजा की। इस मौके पर विक्टोरिया ने पारंपरिक काला सलवार सूट पहना और गुलाबी दुपट्टा लिया। माथे पर बिंदी दमक रही थी।
शुभम ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे की यह पहली छठ है। मुझे खुशी है कि इस महापर्व को मनाने के लिए हम यहां हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश थीं। विक्टोरिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस त्योहार को अपने पति के साथ मनाने के लिए मैं यहां पर हूं।