घर में वास्तु दोष के चलते हो रहा है धन का नुकसान? इन आसान उपायों की मदद से मिलेगा परेशानियों से छुटकारा


vastu tips- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
vastu tips

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि अगर ग्रहों और दिशा के अनुकूल घर का निर्माण ना किया जाए तो वास्तु दोष लगता है और उस घर में हमेशा दरिद्रता, बीमारियां और तरह-तरह की परेशानियां घरवालों को परेशान करती रहती हैं। ये भी कहा जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती है। ऐसे माहौल में घर में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कलह होती हैं और माहौल में तनाव रहता है।

ऐसे में कुछ वास्तु उपायों पर गौर करना चाहिए जिनकी बदौलत वास्तु दोष दूर किया जा सकता है और घर में खुशहाली का माहौल लाया जा सकता है।

चलिए जानते हैं ऐसे ही आसान और प्रभावशाली उपाय जो वास्तु दोष दूर करते हैं।

  • घर की चौखट पर स्वास्तिक बनाएं, इससे वास्तु दोष दूर होता है
  • घर में वास्तु दोष है तो पूजा करने के बाद हल्दी को पानी में मिलाकर घर में छींटा मारना चाहिए
  • अगर किचन गलत दिशा में है तो सही दिशा में एक अगरबत्ती जला दें। इससे राहत मिलेगी
  • घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए
  • घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए
  • घर के नल औऱ टंकियों से पानी लीक नहीं होना चाहिए, ऐसा होता है तो तुरंत ठीक करवाएं
  • घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में बना होना चाहिए
  • घर में क्रासुला या मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए
  • घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए
  • अगर घर को बनाने में वास्तु दोष हुआ है तो मुख्य द्वार की चौखट के नीचे चांदी का तार दबां दें।

डिस्क्लेमर – ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।



image Source

Enable Notifications OK No thanks