Monsoon Session Live: लोकसभा में आज महंगाई के मुद्दे पर होगी चर्चा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देंगी जवाब


10:44 AM, 01-Aug-2022

मनरेगा योजना के तहत कार्य आवंटन को लेकर वामपंथी सांसदों का प्रदर्शन

मनरेगा योजना के तहत कार्य आवंटन को लेकर वामपंथी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

 

10:35 AM, 01-Aug-2022

भाजपा सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की कथित संलिप्तता को लेकर भाजपा सांसदों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसदों ने संसद भवन परिसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध जताया। 

10:03 AM, 01-Aug-2022

‘अग्निपथ’ भर्ती योजना पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

10:02 AM, 01-Aug-2022

कांग्रेस सांसद ने गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ के मुद्दे स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। बता दें कि असम में बाढ़ से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई है।

10:00 AM, 01-Aug-2022

कांग्रेस सांसद सुरेश कोडिकुन्निल ने लोकसभा में दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद सुरेश कोडिकुन्निल ने झारखंड में  सरकार गिराने की कथित कोशिशों पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

09:59 AM, 01-Aug-2022

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने निलंबन नोटिस दिया

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लखीमपुर खीरी कांड में एमएसपी के मुद्दे, किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और सजा की मांग को लेकर नियम 267 के तहत निलंबन नोटिस दिया।

 

09:41 AM, 01-Aug-2022

Monsoon Session Live: लोकसभा में आज महंगाई के मुद्दे पर होगी चर्चा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देंगी जवाब

विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रहने के बाद सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा होगी जबकि मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। लोकसभा में चर्चा को आज के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया है। बता दें कि शिवसेना सांसद विनायक राउत और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर बहस के लिए लोकसभा में नोटिस दिया था।  संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…



Source link

Enable Notifications OK No thanks