Monsoon Session: बाहर गर्मी कम नहीं हो रही, पता नहीं अंदर क्या होगा, मानसून संसद सत्र के पहले पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

सार

 पीएम ने कहा कि यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं।
 
ख़बर सुनें

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की बैठक शुरू होने से पहले मीडिया के जरिए सांसदों व देश को संदेश दिया। संसद परिसर में उन्होंने मीडिया से कहा, ‘यह अवधि बहुत महत्वपूर्ण है। ये आजादी के अमृत महोत्सव का दौर है। 15 अगस्त और आने वाले 25 वर्षों का एक विशेष महत्व है।’  पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र मौसम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में भी वर्षा अपना दस्तक देना प्रारंभ किया है। फिर भी न बाहर की गर्मी कम हो रही है और पता नहीं कि अंदर (संसद के भीतर) गर्मी कम होगी कि नहीं होगी। यह कालखंड एक प्रकार से बहुत महत्वपूर्ण है। यह आजादी के अमृत महोत्सव का कालखंड है। 
पीएम ने कहा कि यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। वे देश का मार्गदर्शन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल बाद देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। यह हमारी यात्रा और नई मंजिल तय करने के संकल्प का समय होगा।
बता दें, 12 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र में 18 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार 32 विधेयक सूचीबद्ध करवाए हैं। इनमें से 24 नए बिल होंगे। फिलहाल संसद में 35 बिल पेंडिंग हैं। इनमें से आठ बिलों को सरकार ने फिर से विचार के लिए लाएगी

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks