इन 5 खिलाड़ियों को पाने में पूरा जोर लगा देगी मुंबई इंडियंस, इस खिलाड़ी पर हो सकती है पैसों की बारिश


मुंबई इंडियंस की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका टीम कॉन्बिनेशन माना जाता है। एक बार फिर से मुंबई अपने टीम कॉन्बिनेशन को श्रेष्ठ करने की कोशिश में रहेगी।

आने वाले कुछ दिनों में आईपीएल- 2022 के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। आईपीएल की 5 बार चैंपियन बन चुकी मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इस खिताब को अपने नाम करने के लिए कई खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। मुंबई इंडियंस ने इस बार कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया है। लेकिन टीम में स्थिरता के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके कुछ खिलाड़ियों पर फिर से बड़ा दांव लगाया जा सकता है। मुंबई इंडियंस की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका टीम कॉन्बिनेशन माना जाता है। एक बार फिर से मुंबई अपने टीम कॉन्बिनेशन को श्रेष्ठ करने की कोशिश में रहेगी। चलिए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन पर मुंबई इंडियन से एक बार फिर से इस पर दांव लगा सकती है।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी से पहले एकदिवसीय श्रृंखला में प्रभावित करना चाहते हैं अकील

ट्रेंट बोल्ट- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट की गिनती होती है। ट्रेंट बोल्ट स्वींग के बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं और बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपए हैं। 62 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 76 विकेट चटकाए है। आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी बेहतरीन मानी जाती है। 

ईशान किशन- भारत का युवा बल्लेबाज फिलहाल काफी सुर्खियों में है। मुंबई फिर से ईशान किशन को अपने पाले में करने की कोशिश करेगी। दो करोड़ आधार मूल्य वाले ईशान किशन शानदार विकेटकीपर के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाज भी हैं जो ओपनिंग कर सकते हैं। 61 आईपीएल मुकाबलों में ईशान किशन ने 136.33 के स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं जिसमें 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज बोले- खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट छोड़कर ऑटो चलाने की मिली थी सलाह

राहुल चाहर- भारत के इस युवा स्पिन गेंदबाज पर मुंबई इंडियंस काफी भरोसा करती है। 2019 में 16 मुकाबलों में से 13 मुकाबले राहुल चाहर ने खेले थे। 2020 के सीजन में भी उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट चटकाए। कप्तान रोहित शर्मा राहुल को पावर प्ले में खूब इस्तेमाल करते हैं और वह मुश्किल से मुश्किल काम भी कर सकते हैं। 

आर अश्विन- भारत के इस अनुभवी स्पिनर को मुंबई इंडियंस अपने साथ लाना चाहेगी। आर अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। 167 मुकाबलों में 145 विकेट इनके नाम है। इनके पास आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है।  

इसे भी पढ़ें: शीतकालीन ओलंपिक में गलवान घाटी के सैनिक को मशाल वाहक बनाना मानदंडों को पूरा करता है: चीन

राज अंगद बावा- अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के ऑलराउंडर राज अंगद बावा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस युवा खिलाड़ी ने सभी को प्रभावित किया है। विश्व कप में इन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से सभी को आकर्षित किया। आईपीएल में इनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये हैं। 

image Source

Enable Notifications OK No thanks