Photos: क्रुणाल-पंखुड़ी के घर आया नन्हा मेहमान, हार्दिक समेत कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई, सारा ने भी किया रिएक्ट


ख़बर सुनें

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को जन्म दिया। इसका खुलासा खुद क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिये दिया है। इतना ही नहीं क्रुणाल ने बेटे का नाम भी बताया है। क्रुणाल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के लिए साइन किया था।
क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर पत्नी पंखुड़ी और बेटे के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में यह कपल बच्चे को चूमता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों बच्चे को निहार रहे हैं। क्रुणाल ने कैप्शन में बेटे का नाम बताया। उन्होंने लिखा- कवीर क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने साथ ही ग्लोब की इमोजी भी लगाई है। वह ये बताना चाह रहे हैं कि बेटा ही उनका संसार है। 
इस फोटो पर कई क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। इनमें केएल राहुल, ईशान किशन, मोहसिन खान,  खलील अहमद, जयंत यादव, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सभी ने क्रुणाल और पंखुड़ी को बधाई दी है। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर, जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे और मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी ने भी फोटो पर कमेंट किया है। 







 
क्रुणाल के भाई और चाचा बने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी फोटो पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस पर लगाया है और लिखा- लव यू बेबीज क्रुणाल और पंखुड़ी। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया है। 

क्रुणाल और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के करीब पांच साल के बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। वैसे तो पंखुड़ी को क्रिकेट देखना पसंद नहीं है, लेकिन वे क्रुणाल पांड्या के सारे मैच देखती हैं। आईपीएल में भी वह लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलने वाले क्रुणाल के सभी मैच देखने आई थीं। 

क्रुणाल ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह एक टी-20 मैच था। इसके बाद से क्रुणाल 19 टी-20 और पांच वनडे खेल चुके हैं। पांच वनडे में क्रुणाल ने 130 रन बनाए और दो विकेट झटके। वहीं, 19 टी-20 में क्रुणाल के नाम 124 रन और 15 विकेट हैं। 98 आईपीएल मैचों में क्रुणाल ने 1326 रन बनाए और 61 विकेट झटके हैं। 

विस्तार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को जन्म दिया। इसका खुलासा खुद क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिये दिया है। इतना ही नहीं क्रुणाल ने बेटे का नाम भी बताया है। क्रुणाल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के लिए साइन किया था।



Source link

Enable Notifications OK No thanks