इंडिया टुडे के मुताबिक, एक्टर (Ranveer Singh) के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ की शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बारे में अधिक जानकारी अभी भी ज्ञात नहीं है। वैसे आपको ये बता दें कि रणवीर ने फोटोशूट में बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि दी थी और इस तरह की फोटोज क्लिक कराई थीं। उन्होंने एक मैगजीन के लिए ऐसा ही एक फोटोशूट करवाया था।
मिमी चक्रवर्ती को चूभी रणवीर की फोटो
इससे पहले एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट किया और पूछा कि क्या यह फोटोशूट रणवीर की जगह किसी फीमेल एक्टर ने किया होता तो क्यही रिएक्शन होता? उन्होंने ट्वीट किया, ‘रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के साथ इंटरनेट पर धूम मच गई और कॉमेंट्स की बरसात होने लगी। बस सोच रही थी कि अगर वह एक महिला होती तो क्या उसे तारीफें समान मिलतीं। या आप उसका घर जला देते, मोर्चा लाते, उसे जान से मारने की धमकी देते और फूहड़पन से उसे शर्मिंदा कर देते।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम समानता के बारे में बात करते हैं लेकिन अब ये कहां है??!!!! आप अपने सही दृष्टिकोण को जानते हैं जो या तो कुछ बदल सकता है या इसे पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। इस मामले में हम अपनी नजरों को ब्रॉड बनाते हैं क्योंकि शरीर दिखाने लिए बहुत सारे त्याग करने पड़ते हैं। मुझ पर विश्वास करो।’
सेलेब्स ने किया सपोर्ट
इस बीच, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, राखी सावंत और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने रणवीर और उनकी पसंद का समर्थन किया। वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर इन दिनों आलिया के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इधर, सोशल मीडिया पर उनके बारे में बातें जारी हैं।