Raju Srivastav Funeral Live: शुरू हुई राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि


11:29 AM, 22-Sep-2022

अंतरा ने कहा धन्यवाद

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने शोक संदेशों का जवाब दिया। अंतरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देने वाले कुछ संदेशों को दोबारा पोस्ट कर उन्हें धन्यवाद कहा।

11:17 AM, 22-Sep-2022

सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हंसते हंसते रुला दिया….

11:06 AM, 22-Sep-2022

निगमबोध घाट पहुंचा राजू का पार्थिव शरीर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच चुका है। बता दें कि राजू की अंतिम यात्रा उनके भाई के घर दशरथपुरी से शुरू हुई थी। थोड़ी ही देर में राजू को मुखाग्नि दी जाएगी।

10:31 AM, 22-Sep-2022

नम आंखों से दी जा रही राजू को अंतिम विदाई

नम आंखों से अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने पहुंचे सुनील पाल, कहा- वह आज के चार्ली चैप्लिन थे।

09:51 AM, 22-Sep-2022

अपनी अंतिम यात्रा पर राजू…

राजू की पार्थिव देह को दिल्ली के द्वारिका के दशरथपुर से निगमबोध शमशान ले जा रहा है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

09:39 AM, 22-Sep-2022

10 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 10 बजे निगमबोध घाट पर राजू को अंतिम विदाई दी जाएगी।

09:27 AM, 22-Sep-2022

अंतिम विदा देने पहुंचे एहसान कुरैशी और सुनील पाल

राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदा देने के लिए उनके दोस्त और कॉमेडियन एहसान कुरैशी और सुनील पाल भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा कि, ”उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे।”

 

09:03 AM, 22-Sep-2022

गुरमीत चौधरी ने किया याद

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए बताया कि कैसे वह राजू श्रीवास्तव के कॉमेडी शो को देखकर उनके प्रशंसक बन गए थे। 

 

08:47 AM, 22-Sep-2022

शैलेश लोढ़ा ने किया याद

राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। फैंस से लेकर उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने क्यों उनका नंबर ‘राजू आओ आओ’ से सेव कर रखा था।

 

08:13 AM, 22-Sep-2022

अंतिम सफर पर राजू

राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कॉमेडियन की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कई कलाकार और उनके दोस्त दिल्ली स्थित उनके भाई के घर पहुंच चुके हैं। 

07:51 AM, 22-Sep-2022

राजू श्रीवास्तव के पैतृक आवास पर लगी फैंस की भीड़

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन से हर कोई दुखी है। उनके फैंस से लेकर परिवार और दोस्तों तक सभी उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कॉमेडियन के निधन के बाद से ही दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक किदवई नगर स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

 

07:23 AM, 22-Sep-2022

आठ बजे से शुरू होंगे अंतिम दर्शन

बुधवार को दुनिया से अलविदा ले चुके कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के अंतिम दर्शन गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद दिल्ली के निगमबोध घाट पर कॉमेडियन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बारे में बीते दिन उनके परिवार ने पुष्टि की थी।

06:49 AM, 22-Sep-2022

कैसेट्स के चलन से कम हुई किल्लत : राजू

राजू श्रीवास्तव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक साक्षात्कार में कहा था कि 1986-87 में मेरी ‘हंसो-हंसाओ’, ‘हंसते रहो’ और ‘हंसना मना है’ जैसी ऑडियो कैसेट्स आई थीं। इन कैसेट्स की मांग खूब थी, लेकिन दायरा सीमित था। लोग आवाज सुनते थे, चेहरे से कोई नहीं पहचानता था। फायदा सिर्फ यह हुआ कि पहले एक कार्यक्रम के 500-1000 रुपये मिलते थे, कैसेट से अब 10 से 15 हजार रुपये तक मिलने लगे थे। 

06:38 AM, 22-Sep-2022

अमिताभ के ड्राइवर से मिलकर खुश हो जाता था

शुरू-शुरू में अमिताभ बच्चन से मिलना तो मुश्किल था, लेकिन खुशी उनके ड्राइवर से मिलकर भी बहुत होती थी। मैं अपने दोस्तों को फोन करके बताता था कि आज अमिताभ के ड्राइवर से हाथ मिलाया, अमिताभ के बंगले की दीवार भी छुई। -राजू श्रीवास्तव

06:24 AM, 22-Sep-2022

राजू की पत्नी बोलीं- वह एक सच्चे योद्धा थे

अभिनेता-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तक की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि “मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।”





Source link

Enable Notifications OK No thanks