Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहनें करें ये एक काम और फिर देखें चमत्कार!


freepik- India TV Hindi News
Image Source : FREEPIK
Raksha bandhan

Highlights

  • रक्षाबंधन के दिन गणेश जी की पूजा अवश्य करें
  • रक्षाबंधन के दिन बहनों को भगवान शिव का भी जलाभिषेक करना चाहिए

Raksha bandhan​: सावन आते ही बहन और भाईयों को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की जल्दी होने लगती है, और होना भी जरूरी है क्योंकि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। बता दें  रक्षाबंधन सावन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। 

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त को है। पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी।

Vastu Shastra: हाथी की तस्वीर और मूर्ति लाएगी सुख-समृद्धि, जानिए क्या हैं वास्तु के नियम

रक्षाबंधन के दिन करें ये खास उपाय

  1. रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाईयों से पहले भगवान गणेश जी की पूजा अवश्य करना चाहिए।
  2. गणेश जी को दूर्वा घास भी अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा चंदन, बेलपत्र और राखी भी गणेश भगवान को अर्पित करें। इससे भाई का क्रोध कम होता है और बहनों के लिए प्यार बढ़ता है। 
  3. इस दिन बहनों को भगवान शिव का भी जलाभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से भाई को हर मुसीबत से छुटकारा मिलता है।
  4. सूर्यदेव को भी जल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है।
  5. रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को खाना बनाकर खिलाएं। इससे प्यार ज्यादा होता है। 
  6. रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधे। ध्यान रखें कि भूलकर भी भाद्रपक्ष में राखी नहीं बांधनी चाहिए।

Vastu Shastra: इस दिशा में रखें गुलाब की पंखुड़ियों से भरी कटोरी, खिंची चली आएंगी खुशियां

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Latest Lifestyle News



image Source

Enable Notifications OK No thanks