8GB रैम, Snapdragon 732G चिपसेट के साथ Redmi Note 11 Pro (2023) गीकबेंच पर आया नजर!


Xiaomi के चर्चित स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro (2023) को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि फोन में क्वालकॉम स्नैप़ड्रैगन 732G प्रोसेसर होगा और फोन 8GB रैम से लैस होगा। कंपनी पहली बार ऐसा नहीं कर रही है, जब उसने किसी पुराने मॉडल का अपडेटेड वर्जन उसके सक्सेसर के बाद निकाला हो। Redmi Note 11 Pro को 2023 में लॉन्च किया जाना है। यह फोन इसी साल आए Redmi Note 11 का अपडेटेड वर्जन होगा। 

Geekbench पर यह स्मार्टफोन 2209116AG मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में डिवाइस का नाम नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 11 Pro (2023) का ग्लोबल वेरिएंट है। इसका खुलासा 91Mobiles की एक रिपोर्ट में किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि फोन में Qualcomm का चिपसेट है जिसका कोडनेम ‘sweet’ है। यह बताता है कि फोन में Snapdragon 732G SoC देखने को मिलेगा। इससे पहले आया मॉडल Redmi Note 11 Pro 4G इसी साल की शुरुआत में MediaTek Helio G96 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। 

Redmi Note 11 Pro (2023) के एंड्रॉयड 11 के साथ आने की बात कही गई है। जो कि यूजर्स के लिए निराश करने वाला हो सकता है। क्योंकि बहुत जल्द एंड्रॉयड 13 के साथ स्मार्टफोन आने शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में भी लेटेस्ट लॉन्च होने वाले सभी डिवाइसेज एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहे हैं। ऐसे में एंड्रॉयड 11 का फोन में होना डील ब्रेकर हो सकता है। फोन में 8 GB रैम हो सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले महीने ही फोन को FCC लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें कहा गया था कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा जिस पर MIUI 13 की स्किन होगी। 

Redmi 2209116AG मॉडल नम्बर को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई थी। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि फोन Redmi Note 10 Pro का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसके अलावा, कथित तौर पर फोन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें फोन के अंदर Snapdragon 712 SoC बताया गया था। फोन की डिस्प्ले के बारे में खबर आई थी कि यह 6.67 इंच साइज का 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। बहरहाल, देखना होगा कि कंपनी की ओर से ऑफिशिअल तौर पर इसकी पुष्टि कब की जाती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Enable Notifications OK No thanks