रात्रि कर्फ्यू में छूट: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार, सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी बंदी

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:57 AM IST

सार

प्रशासन ने यह फैसला कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लिया है। रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से तड़के छह बजे तक है। इसे अब एक घंटा घटाकर रात 11 बजे से तड़के छह बजे तक कर दिया गया है।

ख़बर सुनें

यूपी प्रशासन ने कोरोना के कारण लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की अवधि कम कर दी है। रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है।

इससे पहले प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों को भी खोलने के आदेश दे दिया गया है। नौवीं से 12वीं तक स्कूल सात फरवरी से खुल चुके हैं जबकि पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल 14 फरवरी सोमवार से खुल रहे हैं।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks