Russia Ukraine War Live: यूक्रेन में अब तक 165 बच्चों की मौत, बूचा के बाद सुमी में भी मिल रहीं लाशें


12:43 PM, 05-Apr-2022

सुमी में भी मिले यूक्रेनियन के शव 

यूक्रेन के सुमी में भी आम नागरिकों के शव मिलने का सिलसिला जारी हो गया है। यहां के गवर्नर ने बताया कि सुमी के कोनोटॉप में यूक्रेनी नागरिकों के शव मिले हैं। इन नागरिकों को मारने से पहले प्रताड़ित किया गया। अब तक करीब तीन शवों को बरामद किया गया है। 

12:37 PM, 05-Apr-2022

यूक्रेन में अब तक 165 बच्चों की मौत

यूक्रेन के महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, रूसी हमले में अब तक 165 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कम से कम 266 बच्चे घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में मैरियुपोल व आसपास के शहरों के आंकड़े नहीं जोड़े गए हैं। 

09:42 AM, 05-Apr-2022

पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी

एक बार फिर से लगभग पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई हे। यूक्रेन के खारकीव, कीव, मायकोलाइव, पोल्टावा, सुमी, टरेनोपिल, ओडेसा, दोनेत्स्क, लवीव समेत कई प्रांतों में लगातार सायरन बज रहे हैं। 

08:50 AM, 05-Apr-2022

फेसबुक व इंस्टाग्राम ने हैशटैग बूचा किलिंग्स को किया अनब्लॉक

यूक्रेन के बूचा में सामूहिक नरसंहार की हर तरफ आलोचना हो रही है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी विरोध दर्ज कराते हुए हैशटैग बूचा किलिंग्स को अनब्लॉक कर दिया है। पहले हिंसक सामग्री के चलते इस हैशटैग को ब्लॉक कर दिया गया था। 

08:38 AM, 05-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन में अब तक 165 बच्चों की मौत, बूचा के बाद सुमी में भी मिल रहीं लाशें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि, यूक्रेन में नागरिक हत्याओं की पूरी तरह से खुली जांच करना कीव के हित में है। उन्होंने कहा कि बूचा को रूसी सेना के कब्जे से वापस लेने के बाद वहां सामूहिक कब्रें और शव मिले हैं।  बोरोडंका और अन्य शहरों में हताहतों की संख्या और अधिक हो सकती है। जेलेंस्की ने देर रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, “मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम सबसे पूर्ण, पारदर्शी जांच में रुचि रखते हैं, जिसके परिणाम पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ज्ञात और समझाए जाएंगे।”

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks