Russia Ukraine War Live: बेलारूस से मिसाइल दाग रही रूसी सेना, यूक्रेन ने एक दिन में आठ क्रूज मिसाइलों को किया तबाह


08:43 AM, 06-Apr-2022

जांच के दायरे में पांच हजार रूसी युद्ध अपराध-यूक्रेन

बूचा नरसंहार के बाद रूस के खिलाफ यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों की जांच शुरू हो गई है। इस बीच यूक्रेन की महाभियोजक इरीना वेनेदिक्तोवा ने बूचा में एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि, लगभग 5000 रूसी युद्ध अपराध जांच के दायरे हैं। इनमें रूस के खिलाफ सबूत मिले हैं। 

07:45 AM, 06-Apr-2022

आठ रूसी क्रूज मिसाइलें की नष्ट- यूक्रेन

यूक्रेन ने रूस की आठ क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। वायु सेना के अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन में आठ क्रूज मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है। इनका टारगेट यूक्रेन था। ये सभी मिसाइलें बेलारूस से दागी गई थीं। 

07:42 AM, 06-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: बेलारूस से मिसाइल दाग रही रूसी सेना, यूक्रेन ने एक दिन में आठ क्रूज मिसाइलों को किया तबाह

यूक्रेनी वायु सेना की ओर से कहा गया है कि, रूसी सेना ने अब बेलारूस को लिए अपना लॉन्च पैड बनाया है। वहीं से यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि, यूक्रेन के वायु क्षेत्र से बचने के लिए रूसी सेना ने यह चाल चली है। अब वे बेलारूस से यूक्रेन पर मिसाइल हमला कर रहे हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks