Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां


09:21 AM, 30-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आरओ-एआरओ भर्ती का परिणाम जारी

लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (RO / ARO) सामान्य चयन एवं विशेष चयन प्रारंभिक परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

09:19 AM, 30-Jan-2022

Sarkari Result: UPPSC RO / ARO Prelim Exam Result Declared

कार्यालय लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की ओर से संख्या-अति-3/16/ आरओ/ एआरओ (प्री) परीक्षा-2021/2021-22 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

08:53 AM, 30-Jan-2022

Govt Jobs 2022: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,229 शैक्षणिक पद खाली

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,229 शैक्षणिक पद खाली हैं। आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) में रिक्त शैक्षणिक पदों की संख्या क्रमशः 3,230 और 403 है। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त गैर-शैक्षणिक की पदों की संख्या 13,782 है जबकि IIT और IIM में क्रमशः  4,182 और 543 गैर-शैक्षणिक की पद खाली पड़े हैं।

08:34 AM, 30-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं।

image Source

Enable Notifications OK No thanks