Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां


09:49 AM, 19-May-2022

Sarkari Naukri: UP Police SI/ASI PST Admit Card

यूपीपीआरपीबी के एसआई (SI)/ एएसआई (ASI) भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,329 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 624+20 रिक्तियां सहायक पुलिस उप-निरीक्षक क्लर्क (SI Clerk) पदों के लिए, 358 सहायक पुलिस उप-निरीक्षक लेखा (ASI Accounts) के लिए और पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय (SI Confidential) की 295+32 रिक्तियां हैं।

09:43 AM, 19-May-2022

Sarkari Job 2022: पीएसटी राउंड और डीवी राउंड

यूपी पुलिस भर्ती पीएसटी राउंड और डीवी राउंड 20, 21 और 23 मई को आयोजित होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन यानी DV राउंड के लिए कुल 4,436 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

09:26 AM, 19-May-2022

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई (SI)/ एएसआई (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  योग्य उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks