बेटे लक्ष्य का ये हश्र देख निकल गई भारती सिंह की चीख, भर-भराकर छलक पड़े आंसू, आपने देखा ये वीडियो?


फेमस कमीडियन भारती सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे प्रोफेशनल हो या फिर निजी जिंदगी, वो अपने आसपास मौजूद लोगों को हंसाए बिना नहीं छोड़ती हैं। वो कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं और बाकी मांओं की तरह वो भी अपने बेटे लक्ष्य का पूरा ख्याल रख रही हैं। वो हाल ही में पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ डॉक्टर के पास पहुंचीं तो बेटे का हाल देख उनके मुंह से चीख निकल गई। वो अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और झट से वीडियो शूट करना भी बंद कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) बता रही हैं कि उनके बेटे गोला यानी लक्ष्य (Laksh) को इंजेक्शन लग रहा है। वो डॉक्टर से भी विनती करती हैं कि वो सबको हंसाती हैं, इसलिए उनका बच्चा को रुलाना मत। इस पर डॉक्टर उन्हें दिलासा देते हैं कि वो थोड़ी देर रोएगा, लेकिन गारंटी है कि घर जाने से पहले उसे चुप करा देंगे।

रोक नहीं पाईं अपने आंसू


भारती अपने बेटे को इंजेक्शन लगते भी देख नहीं पाती हैं और दूर जाकर खड़ी हो जाती हैं। जैसे ही गोला को इंजेक्शन लगता है और वो रोना शुरू करता है, भारती के आंखों से भी भरभराकर आंसू निकल पड़ते हैं। वो इतनी इमोशनल हो जाती हैं कि वीडियो को पूरा शूट नहीं कर पाती हैं और बीच में ही उसे बंद कर देती हैं।

Bharti Singh Baby Name: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे का किया नामकरण, अब गोला की जगह ये है नया नाम!
वर्क मोड पर हैं भारती


भारती सिंह ने जब गोला को जन्म दिया था, उसके 12 दिन बाद ही वो काम पर लौट आई थीं। वो जितनी शिद्दत से बेटे का ख्याल रखती हैं, वैसे ही वो अपना काम भी बहुत शिद्दत से करती हैं। वो इन दिनों अपना शो ‘खतरा खतरा खतरा’ भी कर रही हैं।

3 अप्रैल को हुआ था बेटा
भारती सिंह ने साल 201 में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। 3 अप्रैल 2022 को इस कपल ने पहले बच्चे का वेलकम किया, जिसका नाम पहले गोला रखा था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बेटे का नाम रिवील किया। भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks