कोरोना की रफ्तार: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में मिले 1011 नए संक्रमित, यूपी के 55 फीसदी केस अकेले नोएडा में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:15 PM IST

सार

दिल्ली में सोमवार को राजधानी में 1011 मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 4168 हो गई है। उधर, नोएडा में भी कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है।

ख़बर सुनें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार डराने लगी है। सोमवार को राजधानी में 1011 मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। अच्छी खबर ये है कि 817 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 4168 हो गई है। बात अगर संक्रमण दर की करें तो यह 6.42 फीसदी है।

उधर, नोएडा में भी कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 120 नए मामले आए हैं। चिंता वाली बात ये है कि जिले में प्रदेश के 55 फीसदी मामले मिले हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 656 हो गई है। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1277 है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks