रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की उठी मांग, मुंबई इंडियंस को पहली बार IPL में मिली लगातार छठी हार


नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. इस प्रतिष्ठित टी20 लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई की टीम को शुरुआती सभी छह मैचों में हार झेलनी पड़ी है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई को 18 रनों से पराजित होना पड़ा. रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने जाने की मांग कर रहे हैं.

इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी साल 2019 में लगातार छह मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. रोहित ने विराट कोहली के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रखे गए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें:दीपक चाहर की जगह CSK में शामिल हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, दो के पास 90 से ज्यादा मैच खेलने का है अनुभव

MI vs LSG IPL 2022 Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाया हार का ‘सिक्सर’, रोहित एंड कंपनी के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

rohit sharma mi captaincy, captain rohit sharma, rohit sharma captaincy, mumbai indians, mi vs lsg, ipl, indian premier league, ipl 2022, ipl 15, rohit captaincy ipl 2022, rohit sharma captaincy record in ipl 2022, रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, आईपीएल

इस मुकाबले में रोहित कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित ने इस सीजन आईपीएल की 6 पारियों में 19 की औसत से 114 रन बनाए हैं जिसमें 41 रन उनका बेस्ट स्कोर है. रोहित की इस खराब बल्लेबाजी को देखकर एक फैन ने रोहित को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘कृपया मुंबई इंडियंस की कप्तानी से इस्तीफा दे दीजिए और बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान दीजिए.’

rohit sharma mi captaincy, captain rohit sharma, rohit sharma captaincy, mumbai indians, mi vs lsg, ipl, indian premier league, ipl 2022, ipl 15, rohit captaincy ipl 2022, rohit sharma captaincy record in ipl 2022, रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, आईपीएल

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ रोहित शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा देनी चाहिए.’ मुंबई की टीम रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. उसकी टीम में कई बड़े खिलाड़ी हैं.

rohit sharma mi captaincy, captain rohit sharma, rohit sharma captaincy, mumbai indians, mi vs lsg, ipl, indian premier league, ipl 2022, ipl 15, rohit captaincy ipl 2022, rohit sharma captaincy record in ipl 2022, रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, आईपीएल

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ रोहित कम से कम आईपीएल की कप्तानी से इस्तीफा दे दीजिए. बैटिंग में आउट ऑफ फॉर्म और खराब कप्तानी.’ इसी तरह सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी से भी इस्तीफा देने की बात कह रह हैं.

Tags: IPL, IPL 2022, Mumbai indians, Rohit sharma, Virat Kohli

image Source

Enable Notifications OK No thanks