UP Election 2022: राहुल पर हिमंता के बयान पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी नाराज, कहा- असम सीएम ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:35 AM IST

सार

हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तारखंड में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं।

ख़बर सुनें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि असम के सीएम ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को समय-समय पर दातुन से अपना मुंह धो लेना चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह देश की सेना से सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks