सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव ने छठ पर पोस्ट शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुड़ी पर दौरा उठा के छठ घाट जाए के ई उत्साह, जोश आ खुशी बचपन से है।’ तस्वीर में खेसारी लाल यादव सिर पर पूजा का टोकरा लिए छठ घाट पर जाते दिखे। नंगे पाव वह घाट पर पहुंचे। पूरे रीति रिवाज के साथ उन्होंने छठी मैया की पूजा की।
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता रवि किशन ने भी फैंस को छठ की शुभकामनाएं दी और छठ स्पेशल पोस्ट शेयर किया।
दिनेश लाल यादव जिनको निरहुआ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर छठ पूजा के मौके पर इस खास पोस्ट के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दीं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया।इस फोटो में मोनालिसा दुल्हन की तरह सज-धज अर्घ्य देती दिखाई दीं।

रानी चटर्जी ने शेयर की छठ पर ये तस्वीर
रितेश पांडे ने दी फैंस को शुभकामनाएं
अक्षरा सिंह की छठ स्पेशल तस्वीर