जब पत्नी ने मीडिया के सामने किया था विनोद मेहरा की जिंदगी में रेखा की मौजूदगी का खुलासा, जानें क्या था मामला


vinod mehra, rekha

vinod mehra, rekha
– फोटो : file photo

ख़बर सुनें

विनोद मेहरा…बॉलीवुड का यह चर्चित स्टार न केवल अपनी फिल्मों की वजह बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रहता था। बता दें कि विनोद मेहरा ने एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने अपनी मां की पसंद से मीना ब्रोका नाम की लड़की से की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना ब्रोका को तलाक दे दिया। 

दूसरी पत्नी ने दिया धोखा?

विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला। इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे। हालांकि, विनोद मेहरा और रेखा के बीच अफेयर की खबरों ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं।

विनोद मेहरा की मां ने रेखा को स्वीकार करने से किया इनकार 

यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंची तो उन्होंने सास के पैर छूने चाहे लेकिन कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया।

ऐसे टूटा रिश्ता

कमला ने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने रेखा को खूब खरी खोटी सुनाई और गालियां दीं। उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने के लिए कहा। बाद में यह रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं। 

चौथी शादी?

विनोद मेहरा ने रेखा से अलग होने के बाद अभिनेता ने 1988 में किरण नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। विनोद मेहरा के निधन के कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने अभिनेता और रेखा के बीच के संबंध को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि रेखा कैसे अंत तक विनोद मेहरा के जीवन में साथ रही।

शादी बाद भी था रेखा से रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किरण से शादी के बाद भी विनोद मेहरा रेखा के साथ रोमांटिक संबंध में थे। खुद विनोद मेहरा की आखिरी पत्नी किरण ने बताया कि मेरे पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वह रेखा थी। किरण ने कहा कि रेखा हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी। वह एक बेहतरीन इंसान और प्यारी हैं। 

विस्तार

विनोद मेहरा…बॉलीवुड का यह चर्चित स्टार न केवल अपनी फिल्मों की वजह बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रहता था। बता दें कि विनोद मेहरा ने एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने अपनी मां की पसंद से मीना ब्रोका नाम की लड़की से की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना ब्रोका को तलाक दे दिया। 





Source link

Enable Notifications OK No thanks