दिल्ली में सर्दी : फिर टूटा रिकॉर्ड, 19 साल में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार, आज भी हो सकती है बारिश


सार

बादल और कोहरा छाने से अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंचा। 1 फरवरी, 2003 को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था।

ख़बर सुनें

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंच गया। इससे बृहस्पतिवार का दिन बीते 19 साल में सबसे सर्द रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 1 फरवरी, 2003 को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। वहीं, 71 साल में यह चौथी बार है जब फरवरी में तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने और दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन के पारे में कमी आई है। इससे पहले फरवरी में 1970 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा था। वहीं, 1954 में 13.9 डिग्री सेल्सियस व 2003 में 14.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया था।

धुंध और बारिश के कारण कंपकंपी से ठिठुरे
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बारिश की संभावना जताते हुए बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुधवार देर रात से ही तेज हवा के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। सुबह जब लोग सोकर उठे तो धुंध और बारिश की वजह से कंपकंपी से ठिठुर गए। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और लोग ठिठुरते रहे।

सर्दी से बचने के लिए जहां चौक-चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे, वहीं घरों में हीटर से राहत मिली। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 95 फीसदी तक रहा। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से लोगों की कंपकंपी और बढ़ गई थी। जनवरी में बारिश ने जहां 88.2 मिमी के साथ 122 साल का रिकॉर्ड बनाया है, वहीं 25 जनवरी को दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्यिस लुढ़ककर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 3 जनवरी, 2003 को 9.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 

आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक सर्दी के सितम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मौसम खुल सकता है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 21 व न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

फरवरी    वर्ष    तापमान    रैंक
21        1954    13.9    2
01         1970    12.3    1
01         2003    14.3    3
03        2022    14.4    4           

 

दिनभर बादल छाए रहने के साथ रिमझिम बारिश और तेज रफ्तार से चली हवाओं का भी दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। इस वजह से बृहस्पतिवार को भी हवा की सेहत बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को देखते हुए हवा की गुणवत्ता में आंशिक रूप से सुधार हो सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 331, गाजियाबाद का 305, ग्रेटर नोएडा का 279, गुरुग्राम का 320 व नोएडा का 295 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिनभर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वजह से हवा की सेहत में अधिक सुधार दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई थी। 

वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की बारिश होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। हालांकि, शनिवार से हवा की सेहत बिगड़ने की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 221 व पीएम 2.5 का स्तर 136 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंच गया। इससे बृहस्पतिवार का दिन बीते 19 साल में सबसे सर्द रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 1 फरवरी, 2003 को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। वहीं, 71 साल में यह चौथी बार है जब फरवरी में तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने और दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन के पारे में कमी आई है। इससे पहले फरवरी में 1970 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा था। वहीं, 1954 में 13.9 डिग्री सेल्सियस व 2003 में 14.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया था।

धुंध और बारिश के कारण कंपकंपी से ठिठुरे

मौसम विभाग ने एक दिन पहले बारिश की संभावना जताते हुए बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुधवार देर रात से ही तेज हवा के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। सुबह जब लोग सोकर उठे तो धुंध और बारिश की वजह से कंपकंपी से ठिठुर गए। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और लोग ठिठुरते रहे।

सर्दी से बचने के लिए जहां चौक-चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे, वहीं घरों में हीटर से राहत मिली। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 95 फीसदी तक रहा। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से लोगों की कंपकंपी और बढ़ गई थी। जनवरी में बारिश ने जहां 88.2 मिमी के साथ 122 साल का रिकॉर्ड बनाया है, वहीं 25 जनवरी को दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्यिस लुढ़ककर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 3 जनवरी, 2003 को 9.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 

आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक सर्दी के सितम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मौसम खुल सकता है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 21 व न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

फरवरी    वर्ष    तापमान    रैंक

21        1954    13.9    2

01         1970    12.3    1

01         2003    14.3    3

03        2022    14.4    4           

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks