सार
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मदरसों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। लोग उनकी तरफ संदेह की नजरों से देखते हैं यही सबसे बड़ी समस्या है।
ख़बर सुनें
विस्तार
यूपी के मदरसों में दुआ के साथ अब राष्ट्रगान भी अनिवार्य किए जाने पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। जब स्वतंत्रता संग्राम लड़ा जा रहा था इसमें संघ परिवार ने भाग नहीं लिया था जबकि मदरसे अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो गए थे। हमें किसी से भी प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि मदरसों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। लोग उन पर संदेश की नजरों से देखते हैं। इसलिए इस तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
Yogi Adityanath&BJP do not need to give me the certificate of patriotism. When freedom struggle of the country was being fought, there was no Sangh Parivar. These madrassas stood against British: AIMIM chief Asaduddin Owaisi on national anthem to be made mandatory in UP madrassas pic.twitter.com/nsP6poe8wX
— ANI (@ANI) May 12, 2022
On 15th August and 26th January, all madrassas talk about patriotism. In madrasas, love for the country is being taught. You look at them with suspicion, that’s why you are making such laws: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/eS10Gl0DMJ
— ANI (@ANI) May 12, 2022