अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
तिकुनिया काण्ड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ है। दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए।
दिलबाग सिंह ने बताया कि लखीमपुर से गोला जाते वक्त रात करीब 10 बजे के पास अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमे दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।