यूपी ने कोविड महामारी से जंग के साथ-साथ निवेश का माहौल बनाने की सबसे पहले पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश के शीर्ष उद्योगपतियों केशामिल होने की संभावना है। अदाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी युसूफ अली व वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज सहित तमाम उद्योगपतियों का आना तय माना जा रहा है।
समारोह की तैयारियों पर शासन स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा स्वयं तैयारियों को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार समारोह से जुड़े प्रत्येक पहलुओं की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शासन ने मेहमानों की यादगार मेहमानवाजी को लेकर जबर्दस्त तैयारी की है। शहर को खूबसूरती से सजाया-संवारा गया है और हर प्रतिष्ठित आगंतुक के साथ लाइजन अफसर नामित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता संभालने के बाद 2018 में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। तब 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के रूप में अभिनव पहल हुई। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 61,792 करोड़ निवेश प्रस्ताव वाली 81 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 67,202 करोड़ के निवेश प्रस्ताव वाली 290 परियोजनाओं को जमीन पर उतरने की राह खुली। कोविड महामारी की चुनौती का सामना कर रही सरकार ने बहुप्रतीक्षित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें सर्वाधिक 80,224 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए प्रदेश में डेटा सेंटर से लेकर यूनिवर्सिटी व डेयरी प्लांट तक लगने जा रह रहे हैं। सर्वाधिक 805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। इसके बाद कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल सप्लाई, शिक्षा, डेयरी व पशुपालन के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
सेक्टर |
प्रोजेक्ट की संख्या |
निवेश राशि (करोड़ में) |
डेटा सेंटर |
7 |
19928 |
कृषि व संबंधित |
275 |
11297 |
आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स |
26 |
7876 |
इन्फ्रास्ट्रक्चर |
13 |
6632 |
मैन्युफैक्चरिंग |
27 |
6227 |
हैंडलूम व टेक्सटाइल्स |
46 |
5642 |
रिन्युवल एनर्जी |
23 |
4782 |
एमएसएमई |
805 |
4459 |
हाउसिंग एंड कामर्शियल |
19 |
4344 |
हेल्थकेयर |
8 |
2205 |
डिफेंस-एयरोस्पेस |
23 |
1773 |
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स |
26 |
1295 |
शिक्षा |
6 |
1183 |
फार्मा-मेडिकल सप्लाई |
65 |
1088 |
टूरिज्म-हॉस्पिटेलिटी |
23 |
680 |
डेयरी |
7 |
489 |
पशुपालन |
6 |
224 |
फिल्म एंड मीडिया |
1 |
100 |
निवेश आकार |
प्रोजेक्ट संख्या |
निवेश राशि |
500 करोड़ से अधिक |
29 |
40106 |
200 से 500 करोड़ तक |
52 |
15614 |
50 से 200 करोड़ तक |
112 |
11271 |
10 से 50 करोड़ तक |
230 |
5068 |
10 करोड़ से कम |
972 |
2757 |
सपोर्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट |
11 |
5408 |
विस्तार

Source link