Garena Free Fire के 5 वैकल्पिक गेम
New State Mobile (PUBG New State)
PUBG New State का हाल ही में नाम बदलकर New State Mobile कर दिया गया है। इस बैटल रॉयल गेम को क्राफ्टन द्वारा तैयार किया गया है। यह गेम 2021 में नवंबर माह में जारी किया गया था और इसे Garena Free Fire के ऑप्शन के तौर पर खेला जा सकता है। इस गेम में 64 प्लेयर्स आमने-सामने होते हैं और पिस्टल, स्मोक ग्रेनेड आदि से लैस होते हैं।
Call of Duty Mobile
Call of Duty Mobile गेम गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस गेम को एक बार में 100 प्लेयर्स द्वारा खेला जा सकता है। यह टीम डेथमैच, डोमिनेशन जैसे मल्टीप्लेयर मोड प्रदान करती है।
Battlegrounds Mobile India (BGMI)
Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile का इंडियन वर्जन है। बैन से बचने के लिए BGMI ने लोकल सर्वर और संभावित रूप से केवाईसी बेस्ड यूजर्स आइडेंटिफिकेशन सिस्टम समेत भारतीय कानूनी जरूरतों का पालन किया है। Krafton कंपनी दक्षिण कोरिया की है।
Pixel’s Unknown Battle Ground
Pixel’s Unknown Battle Ground गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पिक्सल का अननोन बैटलग्राउंड PUBG का एक एनिमेटेड वर्जन है। प्लयेर्स और गेमर्स इसे गरेना फ्री फायर के ऑप्शन के तौर पर खेल सकते हैं। यह खिलाड़ियों को हथियार और स्किन समेत अन्य चीजें प्रदान करता है।
Knives Out
Knives Out एक और Garena Free Fire का ऑप्शन है। इस गेम में स्नाइपर बैटल, 50v50 जैसे मोड दिए गए हैं और यह एक शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।