अलर्ट: अंडमान और निकोबार में 21 मार्च तक आ सकता है चक्रवात, तैयारियों का लिया गया जायजा  

एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:37 PM IST

सार

आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह सचिव ने आज बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात के मद्देनजर अंडमान और निकोबार के केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों और प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी
बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक चक्रवात का रूप ले सकता है। पूर्वानुमान है कि यह बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मंगलवार को बना कम दबाव का क्षेत्र (एलपीए) के पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और शनिवार तक पूरी तरह एलपीए बनने की उम्मीद थी लेकिन बाद में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास आगे बढ़ने से पहले खत्म हो गया।  

मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी थी कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में और गुरुवार व शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में न जाएं। इसने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार और मंगलवार के बीच अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाहर न जाएं। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks