Alia-Ranbir Wedding: आज सात फेरे लेंगे आलिया और रणबीर, नीतू कपूर ने खुद किया कंफर्म


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो गए। हालांकि कपूर परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। खासतौर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर शुरू से ही शादी के बारे में कोई भी बात करने से बचती आई हैं, लेकिन अब उन्होंने भी रणबीर और आलिया की शादी पर मुहर लगा दी है और शादी की फाइनल डेट भी बता दी है।

रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां ने आखिरकार शादी की खबर को पुख्ता कर दिया है। नीतू ने मेहंदी सेरेमनी के बाद पैपराजी से बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी के सामने अपनी बहू आलिया की जमकर तारीफ की और इसी के साथ उन्होंने शादी की डेट भी कंफर्म की।

बहू आलिया की जमकर तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर  

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा और नीतू कपूर फंक्शन के लिए बिलकुल तैयार नजर आ रही हैं। पैपराजी के सवाल पर नीतू कपूर कहती हैं, मैं आलिया के बारे में क्या कहूं, वह बेस्ट हैं।’ इस मौके पर रिद्धिमा भी अपनी होने वाली भाभी की जमकर तारीफ करती दिखाई दीं। रिद्धिमा आलिया की तारीफ करते हुए कहती हैं कि आलिया डॉल की तरह क्यूट हैं।

नीतू कपूर ने बताई शादी की तारीख-

इंस्टाग्राम पर सामने आई वीडियो में नीतू कपूर शादी की तारीख बताती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी कहते हैं कि अब तो बता दीजिए शादी कब है। इस सवाल पर नीतू कपूर कहती हैं कि कल…।’  रणबीर की बहन रिद्धिमा भी कहती हैं, ‘कल शादी है।’ नीतू कपूर और रिद्धिमा की इस बात से अब ये पक्का हो गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

रणबीर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल की शादी के लिए दोनों के घर भी पूरी तरह से सज चुके हैं। जहां आलिया भट्ट को पूरी तरह लाइटों से सजाया गया है। सिल्वर बीच अपार्टमेंट पूरी तरह से सफेद रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दे रहा है।





Source link

Enable Notifications OK No thanks