Apple यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! iPhone SE 2022 के लिए प्री-ऑर्डर होने वाले हैं शुरू, कर लें तैयारी


नई दिल्ली।Apple iPhone SE 2022 प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रही है। अगर आप इस लेटेस्ट Apple iPhone को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इसकी कीमत से इसकी उपलब्धता की जानकारी देने जा रहे हैं। इसे आज शाम 6:30 बजे से आधिकारिक Apple स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक भारत में स्मार्टफोन प्राप्त करने वालों में सबसे पहले होंगे। इस फोन की पहली सेल 18 मार्च से आयोजित की जाएगी। यह यूजर्स को मार्च महीने के अंत तक मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं Apple iPhone SE 2022 की कीमत।

Apple iPhone SE 2022 की कीमत:

Apple iPhone SE 2022 64GB वेरिएंट के लिए 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी होगी। वहीं, Apple iPhone SE 2022 के 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 48,900 रुपये और 58,900 रुपये है। इसे तीन कलर वेरिएंट मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि हर iPhone SE (PRODUCT) RED खरीद पर कंपनी अब Covid‑19 से निपटने के लिए सीधे ग्लोबल फंड में योगदान करती है।

Apple iPhone SE 2022 के फीचर्स: यह फोन A15 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है। यह वही प्रोसेसर है जो iPhone 13 रेंज को पावर देता है। इस डिवाइस में 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है। हालांकि, Apple iPhone SE 2022 में सर्कुलर टच आईडी की पेशकश की गई है। इसमें शार्प इमेज के लिए 12MP का रियर शूटर और 7MP का फ्रंट शूटर है। लेटेस्ट स्मार्टफोन आईओएस 15 पर काम करता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks