पसीने से हो रहे हैं लथपथ और एसी खरीदने का नहीं है बजट, तो ये छोटू फैन देंगे गर्मी से राहत


नई दिल्ली। गर्मियां चरम पर हैं और उमस भरी गर्मी ने परेशान कर के रख दिया है। बारीश के सीजन के चलते चिपचिपी गर्मी ने हालत खराब कर दी है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग एसी खरीदते हैं और ठंडी हवा का मजा लेते हैं। लेकिन हर कोई एसी तो नहीं खरीद सकता है। ऐसे ही यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट मार्केट में आते हैं जो आपको गर्मी से राहत तो दिलाते ही हैं और साथ ही लाइट के चले जाने के बाद भी काम करता हैं। लाइट जाने के बाद भी कई घंटों तक इनसे ठंडी हवा ली जा सकती है। यह चार्जेबल फैन है। चलिए जानते हैं इनके बारे में। यहां हम जो भी विकल्प आपको इसके लिए बता रहे हैं वो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध हैं।

Bajaj PYGMY MINI 110 MM FAN

इसे फुल चार्ज होने के बाद 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप यूएसबी फैन से चार्ज किया जा सकात है। इसमें Li-Ion Battery लगी हुई है। इसके फैन में एक क्लिप लगा है। इसे कहीं भी फिट किया जा सकता है। वैसे तो इसकी कीमत 1,395 रुपये है लेकिन इसे 1,129 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से खरीदा जा सकता है।

Fippy MR-2912 Rechargeable Battery Table Fan
इस फैन की एक खासियत है कि इसे आप दीवार पर टांग सकते हैं। अगर आप किचन में काम कर रहे हैं तो आप इसे वहां भी टांग सकते हैं। एक बार चार्ज होने के बाद यह 9 घंटे तक चल सकता है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है लेकिन इसे 3,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Smartdevil Portable Table Fan

यह भी बैटरी वाला फैन है। यह बेहद पोर्टेबल है और आपके पर्सनल डेस्कटॉप पर भी रखा जा सकता है। यह बिल्कुल भी शोर नहीं करता है। आप इसे अपने घर या ऑफिस में कहीं भी रख पाएंगे। एक बार चार्ज होने के बाद यह 15 घंटे तक चल सकता है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसे अमेजन से 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks