बंगाल निकाय चुनाव परिणाम Live: वोटों की गिनती जारी, भाजपा को झटका, टीएमसी की प्रचंड शुरुआत


09:23 AM, 02-Mar-2022

शुरुआती रुझानों में ही टीएमसी ने 15 नगर निगम जीते 

108 बंगाल नगर निगमों में मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही टीएमसी ने अब तक 15 सीटें जीत ली है। खासकर उत्तर बंगाल में, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। सुभेंदु अधिकारी के गढ़ कंठी नगर निगम में भी टीएमसी का दबदबा नजर आ रहा है।

09:13 AM, 02-Mar-2022

ममता की टीएमसी आगे

पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार ममता की टीएमसी आगे चल रही है।

08:00 AM, 02-Mar-2022

भाजपा ने फिर से मतदान की मांग की

भाजपा ने सभी 108 नगर पालिकाओं में फिर से मतदान की मांग की है। भाजपा पहले ही राज्य चुनाव आयोग से संपर्क कर दिनहाटा सहित सभी 108 नगरपालिकाओं में चुनाव रद्द करने और पुन: मतदान की मांग कर चुकी है। 

07:49 AM, 02-Mar-2022

बंगाल निकाय चुनाव परिणाम Live: वोटों की गिनती जारी, भाजपा को झटका, टीएमसी की प्रचंड शुरुआत

पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 2,171 पार्षदों का चुनाव करने के लिए 95 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की कई घटनाओं के बावजूद 78 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया गया।



Source link

Enable Notifications OK No thanks