iPhone 12 खरीदने का सबसे सही मौका! 24 हजार के बंपर डिस्काउंट के बाद लगी खरीदने वालों की लाइन


नई दिल्ली। iPhone ऐसा स्मार्टफोन है जिसे खरीदना तो हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार बजट गवाही नहीं देता। इसकी वजह से हमें iPhone की जगह कोई अन्य स्मार्टफोन खरीदना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है तो ये iPhone खरीदने का सबसे सही मौका है। क्योंकि iPhone 12 पर करीब 24 हजार रुपए का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सभी डिस्काउंट अप्लाई करने के बाद आप iPhone 12 को करीब 42,900 रुपए का खरीद कर सकते हो।

Flipkart पर चल रही सेल में iPhone पर ये भारी डिस्काउंट चल रहा है। iPhone 12 पर Flipkart पर 10,910 यानी 16% का डिस्काउंट चल रहा है। डिस्काउंट के बाद iPhone 12 54,990 रुपए का मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये iPhone पर 24 हजार रुपए का डिस्काउंट तो हुआ नहीं। इस पर Exchange Offer भी चल रहा है। इस ऑफर को अप्लाई करने के बाद iPhone 12 पर 13 हजार रुपए का डिस्काउंट और मिल सकता है।

यानी सब चीजें मिलाने के बाद ये कुछ 23,910 रुपए का डिस्काउंट हो जाता है। Flipkart पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। SBI Credit Card से ट्रांजैक्शन करने के बाद 3250 की छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Card का इस्तेमाल करने पर आपको 5% कैशबैक मिलेगा। SBI Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करने आपको 10 प्रतिशत की छूट मिलती है, अगर आप 5000 तक की शॉपिंग फ्लिपकार्ट से करते हैं तो अधिकतम 1000 रुपए की छूट मिलती है।

कैसे करें डील?

Flipkart पर ये डिस्काउंट हर किसी को नहीं मिल रहा है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। आइए आपको बताते हैं ये डील ग्रैब करने का आसान तरीका-

Flipkart पर जाएं और iPhone 12 सर्च करें

दूसरे स्टेप में Colour और वैरिएंट सर्च करें

आप Buy With Exchange ऑप्शन क्लिक कर सकते हैं

सब चीजें पूरी करने के बाद आपको Buy Now पर क्लिक करना होगा। अगर आपके पास बैंक ऑफर वाला कार्ड है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हो। हालांकि आपको इससे पहले ही सब ऑप्शन का चयन करना होगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks