Chanakya Niti: ये है सबसे बड़ा गुप्त धन, जितना लोगों में बांटेंगे उतनी ज़्यादा तरक्की करेंगे


ये है सबसे बड़ा गुप्त धन- India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV
ये है सबसे बड़ा गुप्त धन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री, राजनीतिकार और विद्वान माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने एक ऐसा गुप्त धन बताया है जो हर व्यक्ति के पास होता है। लेकिन इसे बांटने से भी ये कम नहीं होता बल्कि और बढ़ता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार धनी वह इंसान नहीं है जिसके पास अथाह पैसा है, असल धनी वह व्यक्ति है, जो ज्ञानी है। ज्ञानी व्यक्ति गुप्त धन का मालिक होता है। अगर व्यक्ति के पास ज्ञान रूपी धन है तो वो बड़ी से बड़ी चुनौती को भी अपनी चतुराई के दम पर पार कर सकता है।

कामधेनुगुना विद्या ह्यकाले फलदायिनी।


प्रवासे मातृसदृशी विद्या गुप्तं धनं स्मृतम्॥

विद्या है सबसे बड़ा धन 

इस श्लोक के जरिए चाणक्य ने विद्या की तुलना कामधेनु गाय से की है। जिस प्रकार कामधेनु गाय कभी भी फल देना बंद नहीं करती, उसी तरह ज्ञान का आदान प्रदान करने से वो कभी खत्म नहीं होता। विद्या बांटने से बढ़ती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विद्या सबसे बड़ा गुप्त धन है। ज्ञान कभी खत्म नहीं होता चाहे जितना बांट दें। ज्ञान की तुलना उन्होंने मां से की है जो अपने बच्चे की हर कदम पर रक्षा करती है। विद्या की बदौलत व्यक्ति हर मुश्किल से पार पा लेता है।

Aaj Ka Panchang 23 July 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

ज्ञान बाटने से और बढ़ता है

चाणक्य के अनुसार ज्ञान ऐसा गुप्त धन है जो बांटने से भी खत्म नहीं होता। विद्या ही एक मात्र ऐसी चीज है जो बुरे समय भी फल प्रदान करती है और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। आत्मज्ञान होने पर इसे स्वयं तक सीमित रखना ठीक नहीं। इसे अन्य लोगों के साथ बांटने पर समाज का कल्याण होता है। शिक्षित होने से न सिर्फ उस व्यक्ति का भला होता है बल्कि कई पीढ़ियों का भविष्य सुधर जाता है।

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दुर्भाग्य होगा दूर और चमक जाएगी किस्मत

अपने  ज्ञान पर अहंकार न करें 

चाणक्य के अनुसार इंसान को ज्ञानी होने पर खुद पर अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे और विनम्र हो जाना चाहिए। साथ ही अपने ज्ञान को दूसरों में भी बाटना चाहिए। असल में ज्ञानी इंसान वही होता है, जो अपनी विद्या को स्वयं तक सीमित नहीं रखता है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Latest Lifestyle News



image Source

Enable Notifications OK No thanks