कोई और तो नहीं कर रहा आपके WiFi का इस्तेमाल? ऐसे कर सकते हैं चेक


नई दिल्ली। घर हो या ऑफिस… WiFi Hack होना आजकल आम हो चुका है। कई बार WiFi लगाने के बाद आपको इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है। लेकिन कोई बिना कुछ बताए चुपचाप आपके WiFi का इस्तेमाल करने लगता है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप भी आसानी से पता लगा सकते हैं कि कोई आपके WiFi का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।

WiFi Monitor-

थर्ड पार्टी ऐप्स के इस्तेमाल से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके WiFi Device से कौन-कौन सा डिवाइस कनेक्ट है। ऐसी ही एक ऐप ‘WiFi Monitor’ है। इस ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आप WiFi Monitor कर सकते हैं। इस ऐप में ही WiFi से कनेक्ट सभी नेटवर्क को दिखाया जाता है। साथ ही इसमें कनेक्ट हो चुके डिवाइस को हटाने का भी ऑप्शन होता है।

WiFi Tool-

WiFi Tool बहुत ज्यादा पॉपुलर ऐप तो नहीं है। लेकिन इसमें नेटवर्क परफॉर्मेंस को सुधारने के कई ऑप्शन मौजूद होते हैं। WiFi Device को सर्च करने के अलावा ये Lan Scanner, Port Scanner, DNS Lookup के तौर पर भी काम करता है। WiFi Tool काफी लाइटवेट एप्लीकेशन है।

Router Admin Setup-

Router Admin Setup एंड्रॉयड ऐप है। ये WiFi Router Configure और Control करती है। भले ही आपका राउटर इस्तेमाल में न हो, लेकिन इस ऐप का इस्तेमाल करके आप आसानी से उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हो। ध्यान रहे ये ऐप iOS Users के लिए उपलब्ध नहीं है। केवल Android Users ही इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Fing- Network Tools

WiFi Analyze करने के लिए ये ऐप भी काफी अच्छे से काम करती है। Google Play Store से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। Fing की सबसे अच्छी बात है कि ये WiFi का पूरा नेटवर्क सर्च करने में यूजर की मदद करता है। यदि कोई भी डिवाइस बाहर का कनेक्ट होता है तो ये नोटिफिकेशन के माध्यम से बता भी देता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks