Five Planet Alignment: 18 साल बाद अंतरिक्ष में अद्भुत संयोग, परेड निकालते दिखेंगे पांच ग्रह 

ख़बर सुनें

अंतरिक्ष हमारी कल्पनाओं से भी कई गुना खूबसूरत और रहस्यों से भरा है। यहां हर दिन कोई न कोई रहस्यमयी खगोलीय घटना होती है। इनमें से कुछ ही हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्यादातर घटनाओं के बारे में तो पता ही नहीं चलता, लेकिन अगर हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड या ग्रहों का संगम देखा है? तो ज्यादातर का जवाब ‘ना’ में ही होगा। 

अंतरिक्ष की अद्भुत घटनाओं में से एक है ग्रहों का एक लाइन में आना। करीब 18 साल बाद अंतरिक्ष में ऐसी ही खगोलीय घटना घटने जा रही है। ग्रह आज अंतरिक्ष में परेड निकाल रहे हैं। आज यानी 24 जून को अंतरिक्ष में पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) को हम दूरबीन की मदद से आज एक लाइन में देख सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम (Conjunction) कहते हैं।

जून की शुरुआत से ही बना हुआ है अद्भुत नजारा 
आसमान में यह दुर्लभ और अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। आज यह नजारा बेहद खास हो सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा। 

2040 में बनेगा यह संयोग 
इन ग्रहों को अंतिम बार 2004 में एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। सितंबर तक शुक्र और शनि इस संगम से बाहर हो जाएंगे। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks