GATE 2022: आंसर-की पर आज से दर्ज कर सकते हैं आपत्ति, ये है Score कैल्कुलेट करने का तरीका


ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 की आंसर-की सोमवार को जारी की गई थी। GATE परीक्षा की आंसर-की पर आज से आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की (GATE 2022 Answer Key) में दिए गए किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है वे आज से ऑफिशियल वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। गेट रिस्पांस शीट वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का रिजल्ट 17 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट (GATE 2022 Result) चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

GATE 2022 Answer Key Objection: आंसर-की पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Login पेज पर क्लिक कर अपनी जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
स्टेप 3: अब आंसर-की पर जाएं और पोर्टल पर उस सवाल को सेलेक्ट करें जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है।
स्टेप 4: 500 रुपये का आपत्ति शुल्क जमा कर आपत्ति दर्ज करें।

आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

GATE 2022 Score ऐसे करें कैल्कुलेट

आंसर-की की मदद से गेट स्कोर को कैल्कुलेट किया जा सकता है। नीचे इसका फॉर्मूला दिया गया है।

कुल मार्क्स= सही प्रतिक्रिया के लिए कुल मार्क्स- गलत प्रतिक्रिया के लिए नेगेटिव मार्क्स

केवल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों (MCQ) में नेगेटिव मार्किंग होगी। न्यूमेरिकल आंसर-टाइप (NAT) में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा। MCQ एक मार्क्स और दो मार्क्स दोनों का होता है। एक मार्क्स वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई नंबर काटे जाएंगे और दो नंबर वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए दो-तिहाई नंबर काटे जाएंगे। NAT के प्रश्न एक अंक और दो अंक दोनों के होते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks