GATE 2022 Answer Key: जारी हुई गेट की आंसर-की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर द्वारा गेट परीक्षा की आंसर-की (GATE 2022 Answer Key) जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। गेट आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपना स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। आंसर-की (GATE Answer Key 2022) डाउनलोड करने के लिए उम्मदवारों को लॉग इन करना होगा।

अगर आपको आंसर-की में दिए गए किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को आपत्ति का जस्टिफिकेशन अधिकतम 500 शब्दों में देना होगा।

आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

GATE 2022 Answer Key इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीवारी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2022 Answer Key Direct Link

GATE Answer Key 2022 इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Login के टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आप एक नए पेज पर पहुंचेंगे, यहां Enrollment ID/Email Address और पासवर्ड सबमिट करें।
स्टेप 4: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।

कब आएगा रिजल्ट? (GATE 2022 Result)
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का रिजल्ट 17 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। गेट कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन टेस्ट होता है। सभी सेक्शनों से कुल 65 सवाल पूछे जाते हैं। सभी सवाल मल्टिपल चॉइस और न्यूमेरिकल टाइप होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे होती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks