GATE 2022 रिजल्ट जारी, यहां देखें काउंसलिंग प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आईआईटी खड़गपुर की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार GATE 2022 के रिजल्ट के लिए इनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड या ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

GATE 2022 के रिजल्ट बाद अब उम्मीदवार काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया में क्वालीफाई उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। आईआईटी गेट द्वारा एमटेक (MTech) और पीएसयू (PSU) में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस (COAP) कंडक्ट करता है। 21 मार्च से क्वालिफाइड उम्मीदवार गेट स्कोर कार्ड 2022 (Gate Scorecard 2022) डाउनलोड कर पाएंगे।

नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार गेट की काउंसलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
स्टेप 1– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- ‘गेट 2022 काउंसलिंग’ प्रदर्शित करने वाले लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3– GATE CCMT काउंसलिंग 2022 ऑफिशियल वेबसाइट प्रदर्शित हो जाएगी।
स्टेप 4– करंट इवेंट्स सेक्शन में प्रदर्शित ‘CCMT 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और च्वाइस फिलिंग’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5– सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए संबंधित GATE 2022 फीस के साथ लॉग इन करें।
स्टेप 6– पोर्टल द्वारा पूछे गए सभी विवरण खाली बॉक्स में दर्ज करें।
स्टेप 7– रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए GATE काउंसलिंग 2022 शुल्क का भुगतान करें।

गेट काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
1. प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर।
2. गेट स्कोर कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी।
3. फोटो आईडी प्रूफ।
4. बर्थ सर्टिफिकेट।
5. कक्षा 12 की मार्कशीट।
6. अर्हक परीक्षा की अंक तालिका (सभी सेमेस्टर)।
7. प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
8. कैटेगरी सर्टिफिकेट।
9. तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
10. सीट स्वीकृति शुल्क प्रमाण।
11. रजिस्ट्रेशन फॉर्म और लॉक किए गए विकल्पों का प्रिंटआउट।
12. माइग्रेशन सर्टिफिकेट।
13. ट्रांसफर सर्टिफिकेट।

बता दें कि आईआईटी खड़गपुर ने पहले ही 21 फरवरी को GATE 2022 आंसर की जारी कर दी थी, और उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने की भी अनुमति दी गई थी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।

IIM Hyderabad Interesting Facts: जानें IIM अहमदाबाद की वो खास बातें, जो इसे बनाती हैं अलग

Source link

Enable Notifications OK No thanks