बारिश होने से पहले ही बता देगा Google Maps, होने वाले हैं ये 3 बड़े बदलाव


नई दिल्ली।Google Maps में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। अब Google अपने Maps Section में एक ऐसा बदलाव करने जा रहा है, जिससे आपकी लाइफ पूरी तरह आसान हो जाएगी। साथ ही इस App को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद फ्रेश एयर भी ली जा सकती है। iOS और Android Users को Google Maps Air Quality की जानकारी भी देगा। साथ ही ये Smoggy, Smoky समेत मौसम की सभी जानकारी यूजर्स को देगा।

मोबाइल पर ही इस प्रकार की सभी जानकारी मिलते ही आपके लिए ये फैसला करना आसान हो जाएगा कि बाहर जाना ठीक रहेगा या नहीं। आमतौर पर अभी मौसम से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन इससे चीजें आसान हो जाएंगी। आउटडोर एक्टिविटी के साथ आपको Air Quality Index Numbers भी मिलेंगी। एक बार जानकारी अपडेट होने के बाद लिंक्स भी दिए जाएंगे।

अमेरिका में पहले ही कर चुका है Google बदलाव-

अमेरिका में Wildfire सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी पहले ही Wildfire लेयर दे चुकी है। इसमें एक्टिव फायर के बारे में जानकारी दी जाती है। नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर (NIFC) के साथ गूगल ने इसके लिए पार्टनरशिप भी की थी। सूबे में कहीं बड़ी आग लगी होगी तो आपको बस ‘Wildfires Near Me’ सर्च करना होगा। ये लिखते ही गूगल मैप पर आग से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी। साथ ही इसमें एयर क्वालिटी की जानकारी भी दी जाएगी।

Google आने वाले कुछ समय में Smoke Data भी लॉन्च करने जा रहा है। NOAA से Google इसको लेकर पार्टनरशिप करने जा रहा है। भारत में भी कंपनी लगातार अपने सेवाओं में सुधार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि यूजर्स को इससे सभी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाएगी। एयर क्वालिटी का भी इससे पता चल पाएगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks