Bappi Lahiri के निधन पर फफक पड़े नाती स्वास्तिक, आंसुओं में भीगे नैन बोले- मेरे दादू नहीं रहे


महशूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल (Criticare Hospital) में अंतिम सांस ली। उनके जाने से जहां पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं परिवार में भी गम का माहौल है। डॉक्टर्स ने बताया था कि बप्पी लाहिरी अस्पताल में एक महीने से भर्ती थे। हालांकि 14 फरवरी को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन 15 फरवरी को उनकी हालत बिगड़ गई और फिर अस्पताल ले जाया गया था। जहां OSA (Obstructive Sleep Apnea) की वजह से उनका निधन हो गया। सिंगर के गुजर जाने के बाद उनके नाति स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) ने मीडिया के सामने अपना दुख जाहिर किया। इस दौरान वह भावुक भी हुए।

उन्होंने नाना के निधन पर शोक जताया और कहा, ‘आज बहुत दुख का दिन है। मेरे दादू नहीं रहे। उन्होंने ही मुझे म्यूजिक के लिए तैयार किया था। वह मेरे आइडियल हैं। उन्होंने मुझे पहला शब्द सिखाया था। आज उनकी वजह से ही मैं सिंगर हूं। मैं उनको बहुत प्यार करता हूं और हमेशा प्यार करूंगा। और एक नेशनल हॉलिडे भी बन जाएगा, जिसका नाम होगा लाहिरी जयंती। ये उनके नाम पर होगा। ये बहुत दुख भरी खबर है। मुझे तो यकीन नहीं हो रहा कि मेरे दादू जी नहीं रहे।’


बता दें कि 3-4 महीने पहले यानी अक्टूबर 2021 में स्वास्तिक अपने दादू यानी बप्पी लहिरी के साथ बिग बॉस- 15 (Bigg Boss 15) में आए थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने 50 साल पूरे किए थे और इसी को सेलिब्रेट करने वह ‘बिग बॉस 15’ में पहुंचे थे। बप्पी लहिरी नाती स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) के साथ पहुंचे थे, जिसे उन्होंने बीते साल ही म्यूजिक इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। बिग बॉस में सलमान ने बप्पी लहिरी के साथ खूब मस्ती की थी। उन्होंने बप्पी दा के लिए ‘कभी अलविदा ना कहना’ गाना भी गाया था।



image Source

Enable Notifications OK No thanks