HBSE 12th Result 2022 LIVE Updates: किसी भी वक्त आ सकता है हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in पर यूं देख पाएंगे


HBSE Haryana Board 12th Result 2022, www.bseh.org.in, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (HBSE 12th Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आसानी से इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। छात्रों को अपना रिजल्ट (HBSE 12th Result 2022) चेक करने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा। इस साल दो लाख, नब्बे हजार (2,90,000) छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हरियाणा बोर्ड ने इस साल सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की थी और 70 फीसदी सिलेबस के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया था।

इससे पहले हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने नवभारत टाइम्स को बताया था, ”बोर्ड द्वारा 15 जून को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी समय तय नहीं हुआ है। बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग जारी करेगा।”

HBSE 12th Result 2022 LIVE Updates: यहां देखें लाइव अपडेट्स

11:02 PM:

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 2022 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

11:02 PM:

HBSE 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here

11:02 PM:

BSEH Board Result 2022 इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे
हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

bseh.org.in

bsehexam.org

examresults.net

indiaresults.com

11:02 PM:

Haryana Board 12th Result 2022: ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1: हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘Haryana Board 12th Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।

RBSE 10th Board Result 2022: राजस्थान 10वीं क्लास के नतीजे जारी, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

Source link

Enable Notifications OK No thanks