Horoscope Today 20 June: वृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, योजनाएं होंगी कामयाब


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी कानूनी वाद-विवाद में कोई नया मोड़ आ सकता है। सायंकाल के समय आपकी कोई नई योजना लांच होगी,जिसमें आपको लाभ होगा। यदि आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं,तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कोई उपहार लेकर जाएंगे,लेकिन माताजी से आपकी कोई झड़प हो सकती है। जिसके बाद वह आपसे नाराज होंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला विवादों में रहेगा।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके भौतिक सुखो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना  होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप संतान को कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। भाइयों के साथ आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है,तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यर्थ का व्यय करने से बचना होगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें तभी बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार संबंधित आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा।



Source link

Enable Notifications OK No thanks