सपने में दिख जाए इनमें से कोई भी चीज तो समझ लीजिए पूरी होने वाली है मनोकामना


dreams- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
dreams

इस संसार में हर मनुष्य सोते समय सपने जरूर देखता है। कई बार व्यक्ति अपने सपने में ऐसी चीजें देख लेता है, जिससे कि उसके मन में बहुत बुरे ख्याल आने लग जाते हैं और कई बार कुछ ऐसा भी देख लेते हैं कि खुशी के चलते खुद को संभाल ही नहीं पाते। इसी तरह ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जो हमें दिखाई तो देती हैं, लेकिन उसका मतलब हमें नहीं पता चलता है। यही सपने मन में सवाल बनकर रह जाते हैं।

 

सपनों का हमारे जीवन से क्या संबंध होता है? यह लोगों को मालूम नहीं है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक  सपने हमारे भविष्य की तरफ संकेत करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अगर दिखाई दे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर सपने में शिवलिंग, शिवालय, मंदिर आदि दिखे तो इनका क्या मतलब होता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

 

सपने में शिवलिंग देखना-

अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग अपने सपने में शिवलिंग देखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में शिवलिंग देखता है तो इसका मतलब होता है कि कोई शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना अगर आपको दिखे तो समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

 

सपने में मंदिर दिखाई देना-

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में मंदिर, शिवालय, बड़ा महल या फिर उगता हुआ सूरज देखता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को अपने प्रत्येक कार्य में सफलता हासिल होगी।

 

सपने में आकाश में उड़ता हुआ देखना-

अगर आप अपने सपने में खुद को किसी नदी या तालाब में तैरते या फिर आकाश में उड़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत जल्द किसी काम में सफलता मिल सकती है। इस तरह का सपना कार्य सिद्धि की तरफ इशारा करता है।

 

महिला को लाल साड़ी में देखना-

अगर आप अपने सपने में देखते हैं कि आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में कोई महिला लाल साड़ी में सोलह शृंगार के साथ नजर आती है तो इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की जल्दी कृपा बरसने वाली है।

 

सपने में शंख देखना-

अगर आपको अपने सपने में मंदिर में शंख बजने और घंटी बजने की आवाज सुनाई देती है तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत ही जल्द धन की प्राप्ति हो सकती है। इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है।

 

Disclaimer: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks