Garena Free Fire हुआ बैन तो न घबराएं, ये 5 गेम देंगे दोगुना मजा


नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार 14 फरवरी को 53 चीनी ऐप्स समेत Garena Free Fire को बैन कर दिया है। सरकार के इस आदेश ने गेमिंग यूजर्स को झकझोर दिया है। आपको बता दें कि Garena Free Fire App को Apple App Store और Google Play Store से हटा दिया गया है। सरकार ने सिक्योरिटी कारणों का हवाला देते हुए ऐप पर बैन लगाया है। गृह मंत्रालय द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इन 54 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया है, क्योंकि वे या तो क्लोन वर्जन हैं या समान फंक्शन वाले हैं। इसके साथ ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खतरा साबित हो सकती हैं। देश की सरकार ने 267 ऐप्स को 2020 में बैन किया था। अब गेमर्स ने इस लोकप्रिय बैटल रॉयल ऑनलाइन गेम पर एक्सेस खो दिया है और अब इसे अलविदा कहा जाता है। आज हम आपको 5 गरेना फ्री फायर गेम के टॉप 5 विकल्प गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जिसमें BGMI, PUBG और Call of Duty शामिल हैं।

PUBG Mobile India के बाद भारत में प्रतिबंधित होने वाला Garena Free Fire दूसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑनलाइन गेम है। सितंबर 2020 में भारत में PUBG Mobile को बैन किया गया था। हालांकि Battlegrounds Mobile India (BGMI) के तौर पर यह दोबारा आ गया है। इससे पहले भारत सरकार ने 29 जून 2020 को 59 ऐप और 10 अगस्त 2020 को 47 संबंधित / क्लोनिंग ऐप को ब्लॉक किया था। उसके बाद 1 सितंबर, 2020 को 118 ऐप्स को ब्लॉक किया गया था और बाद में 19 नवंबर, 2020 में 43 ऐप्स को ब्लॉक किया गया था।

Garena Free Fire के 5 वैकल्पिक गेम

New State Mobile (PUBG New State)
PUBG New State का हाल ही में नाम बदलकर New State Mobile कर दिया गया है। इस बैटल रॉयल गेम को क्राफ्टन द्वारा तैयार किया गया है। यह गेम 2021 में नवंबर माह में जारी किया गया था और इसे Garena Free Fire के ऑप्शन के तौर पर खेला जा सकता है। इस गेम में 64 प्लेयर्स आमने-सामने होते हैं और पिस्टल, स्मोक ग्रेनेड आदि से लैस होते हैं।

Call of Duty Mobile
Call of Duty Mobile गेम गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस गेम को एक बार में 100 प्लेयर्स द्वारा खेला जा सकता है। यह टीम डेथमैच, डोमिनेशन जैसे मल्टीप्लेयर मोड प्रदान करती है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI)
Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile का इंडियन वर्जन है। बैन से बचने के लिए BGMI ने लोकल सर्वर और संभावित रूप से केवाईसी बेस्ड यूजर्स आइडेंटिफिकेशन सिस्टम समेत भारतीय कानूनी जरूरतों का पालन किया है। Krafton कंपनी दक्षिण कोरिया की है।

Pixel’s Unknown Battle Ground
Pixel’s Unknown Battle Ground गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पिक्सल का अननोन बैटलग्राउंड PUBG का एक एनिमेटेड वर्जन है। प्लयेर्स और गेमर्स इसे गरेना फ्री फायर के ऑप्शन के तौर पर खेल सकते हैं। यह खिलाड़ियों को हथियार और स्किन समेत अन्य चीजें प्रदान करता है।

Knives Out
Knives Out एक और Garena Free Fire का ऑप्शन है। इस गेम में स्नाइपर बैटल, 50v50 जैसे मोड दिए गए हैं और यह एक शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks